Get App

क्या आप भी भूल गए हैं अपना UAN नंबर, जानें इन आसान तरीकों से कैसे कर सकते हैं जेनरेट

UAN के जरिए आप अपने PF अकाउंट को ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2021 पर 6:50 PM
क्या आप भी भूल गए हैं अपना UAN नंबर, जानें इन आसान तरीकों से कैसे कर सकते हैं जेनरेट
क्या आप भी भूल गए हैं अपना UAN नंबर, जानें इन आसान तरीकों से कैसे कर सकते हैं जेनरेट

EPFO:  यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (Universal Account Number -UAN) अब Employee Provident Fund (EPF) का एक जरूरी हिस्सा बना गया है। UAN के जरिए आप अपने PF अकाउंट को ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं। इस UAN के जरिये आप अपना बैलेंस, PF अकाउंट को ऑपरेट करना हो, या कोई अन्य सुविधा का लाभ उठाना है। उसके लिए काफी महत्वपूर्ण है। UAN 12 अंकों का एक नंबर होता है, जिसे EPFO जारी करता है। यह पूरे जीवन में एक ही नंबर होता है। आप चाहें जितनी नौकरी बदल लें। जैसे ही कोई नया सदस्य जुड़ता है। EPFO उस नए सदस्य को नया EPFO नंबर जारी कर देता है।

जानिए EPFO पोर्टल पर कैसे जानें UAN नंबर

सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक पोर्टल https://epfindia.gov.in/site_en/  पर विजिट करना होगा। अब आपको our services पर क्लिक करना होगा। इसके बाद For Employees में क्लिक करें। फिर इसके बाद Member UAN/online services पर क्लिक करना होगा। अब आपका UAN पोर्टल पर जाना होगा। आपको मोबाइल नंबर और PF मेंबर ID दर्ज करनी होगी। अब आपको Get authorization PIN पर क्लिक करना होगा। फिर PIN नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में भेजा जाएगा। अब OTP दर्ज करें। फिर Validate OTP पर क्लिक करें। इसके बाद आपका UAN आ जाएगा।

UAN के जरिये कर सकते हैं ये काम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें