Aadhaar Card: फ्रॉड से बचने के लिए UIDAI दे रहा है आधार कार्ड ऑनलाइन लॉक कराने का ऑप्शन, ये है तरीका, नहीं होगा बैंक खाता खाली होने का डर

बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी (financial frauds) से बचने के लिए UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को ऑनलाइन आधार लॉक करने और अनलॉक करने की सुविधा दे रहा है

अपडेटेड Mar 14, 2022 पर 7:37 PM
Aadhaar Card: फ्रॉड से बचने के लिए UIDAI दे रहा है आधार कार्ड ऑनलाइन लॉक कराने का ऑप्शन, ये है तरीका, नहीं होगा बैंक खाता खाली होने का डर

Aadhaar Card: आधार कार्ड की जरूरत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सरकारी योजनाओं, बैंकों, सब्सिडी लेने के लिए हर जगह अब इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो जाए तो या आपके डेटा को चोरी कर ले, तो उसके गलत इस्तेमाल होने का खतरा बढ़ जाता है। बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी (financial frauds) से बचने के लिए UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को ऑनलाइन आधार लॉक करने और अनलॉक करने की सुविधा दे रहा है। एक बार इस सुविधा का इस्तेमाल करने पर धोखेबाज आपके आधार कार्ड के साथ ठगी नहीं कर पाएंगे।

आधार कार्ड को कैसे करें लॉक?

किसी के आधार कार्ड को लॉक करने के लिए कार्ड होल्डर्स को 16 अंकों का वर्चुअल आईडी (Virtual ID) की जरूरत होती है। आधार कार्ड लॉक करने के लिए यह जरूरी है। अगर आपके पास 16 अंकों की वर्चुअल आईडी नहीं है तो इसे आप 1947 पर SMS भेजकर हासिल कर सकते हैं।


SMS के जरिए कैसे करें आधार कार्ड लॉक?

सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 पर GETOTP SMS टाइप करके भेजना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इस OTP को LOCKUID आधार नंबर लिखकर दोबारा 1947 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आपका आधार नंबर लॉक हो जाएगा और खो जाने की स्थिति में इसका किसी भी तरह से गलत इस्तेमाल नहीं होगा।

कैसे करें अनलॉक?

अगर आप आधार नंबर को अनलॉक कराना चाहते हैं तो इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजना होगा। इसके लिए आपको वर्चुअल आईड की जरूरत पड़ेगी।

SMS से कैसे करें अनलॉक?

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 पर GETOTP स्पेस और वर्चुअल आईडी के अंतिम 6 अंकों को लिखकर SMS करना होगा। अब OTP आने के बाद फिर से 1947 पर UNLOCKUID वर्चुअल आईडी के अंतिम 6 अंक और OTP लिखकर मैसेज करना होगा। इसके बाद आपका आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।