Get App

मानसून में AC को बनाएं और बेहतर, रखें इन बातों का ध्यान

मानसून के सीजन में AC का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि वह अपना बेस्ट काम कर सके

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2021 पर 5:41 PM
मानसून में AC को बनाएं और बेहतर, रखें इन बातों का ध्यान

गर्मियों के दिनों में AC घरों का अहम हिस्सा बन जाता है। मानसून के सीजन में AC का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि वह अपना बेस्ट काम कर सके। समय- समय पर मेंटनेंस का ध्यान रखने से एसी ज्यादा ठंडा करते और बिजली की खपत भी कम होती है।

वोल्टेज स्टेपलाइजर

जहां पर भी मानसून के सीजन में बिजली बार-बार जाती है या कम वोल्टेज की शिकायत रहती है, वहां वोल्टेज स्टेपलाइजर का होना बहुत जरूरी है। वोल्टेल स्टेपलाइजर एसी को कम वोल्टेज और पावर कट से बचाता है। पावर कट या कम वोल्टेज ले एसी को सबसे ज्यादा नुकसान होता है और इनकी शेल्फ लाइफ कम होती है।

नमी पर रखें नियंत्रण

बाहर के मौसम में नमी का ध्यान रखें। सामान्य नमी ठीक है लेकिन ज्यादा नमी से एसी खराब होता है। बारिश के मौसम एसी को ड्राई मोड पर चलाएं। ड्राई मोड (Dry Mode) पर नमी हट जाती है। बरिश के मौसम में एसी की आउटसाइड यूनिट का भी ध्यान रखें  कि उसमें मिट्टी, पत्तियां आदि न चली जाए।

- गंदी कंडेसर कॉयल से भी एसी की कूलिंग कैपेसिटी कम होती है जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है।

- बारिश के मौमस में एसी के तापमान को 25 से 30 डिग्री के बीच में रखें ताकि बारिश के मौसम के मुताबिक रहे। इससे बिजली की खपत कम होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें