क्या आप सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के अकाउंट को पोस्ट ऑफिस से बैंक या बैंक से पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर कर सकते हैं? ये सवाल अक्सर निवेशकों के मन में रहता है कि क्या बचत योजनाओं के अकाउंट पोस्ट ऑफिस से बैंक या बैंक से पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर कर सकते हैं। किसी भो पोस्ट ऑफिस में खुले अकाउंट को दूसरे CBS पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर किया जा सकता है। यहां आपको बता रहे हैं कि आप ये कैसे कर सकते हैं।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) अकाउंट को पोस्ट ऑफिस से बैंक में या बैंक से पोस्ट ऑफिस में कैसे ट्रांसफर करें
SCSS खाते को ट्रांसफर करने के लिए, आपको उस बैंक या डाकघर की शाखा में जाना होगा, जहां आपका खाता है। आपको उस डाकघर या बैंक का पूरा पता देना होगा जहां आपको ट्रांसफर करना है। आपको इसके लिए ट्रांसफर एप्लिकेशन भी देनी होगी। इंडिया पोस्ट वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार SCSS खाताधारकों को अपने डाकघर में पासबुक और 100 रुपये + GST की फीस एप्लिकेशन के साथ देनी होगी।
PPF अकाउंट को पोस्ट ऑफिस से बैंक में या बैंक से पोस्ट ऑफिस में कैसे करें ट्रांसफर
PPF खाते को ट्रांसफर करने के लिए आपको उस बैंक या डाकघर की शाखा में जाना होगा, जहां आपका खाता है। जहां आप अपना खाता ट्रांसफर करना चाहते हैं, उस डाकघर या बैंक का पूरा पता एप्लिकेशन के साथ देना होगा। इंडिया पोस्ट वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार पीपीएफ खाताधारकों को डाकघर में पासबुक और तय शुल्क (100 रुपये + जीएसटी) के साथ एप्लिकेशन जमा करनी होगी।
SSY अकाउंट को पोस्ट ऑफिस से बैंक में या बैंक से पोस्ट ऑफिस में कैसे करें ट्रांसफर
SSY खाते को स्थानांतरित करने के लिए आपको उस बैंक का डाकघर की शाखा में जाना होगा, जहां आपका खाता है। वहां जहां आपको अपना खाता ट्रांसफर करना है वहां का पूरा पता एप्लिकेशन के साथ देना होगा। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार SSY खाताधारकों को डाकघर में पासबुक और तय शुल्क (100 रुपये + जीएसटी) के साथ एप्लिकेशन जमा करनी होगी।