Home Loan Interest Rates Latest Update: RBI के रेपो रेट की दरें बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने होम लोन की ब्याद दरें बढ़ाई हैं। कई बैंकों ने अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए लोन की दरें बढ़ा दी हैं। ब्याज दर बढ़ने के कारण अब ज्यादातर लोग सोचने लगे हैं कि इस बढ़े हुए लोन के बोझ को कैसे कम किया जाए। आप अपना होम लोन का बोझ खत्म करने के लिए अपने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाते के पैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं। पीएफ का आधा या पूरा पैसा निकालकर होम लोन उतारने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये हैं होम लोन चुकाने के लिए EPFO के नियम
EPF योजना की धारा 68BB के अनुसार आप अपने होम लोन को चुकाने के लिए EPF का पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए घर आपके पर्सनल या ज्वाइंट नाम के साथ रजिस्टर होना चाहिए। होम लोन एप्लिकेंट के पास कम से कम दस साल का पीएफ अंशदान का रिकॉर्ड होना चाहिए। पांच साल की लगातार सर्विस पूरी होने के बाद निकाली गई PF के अमाउंट पर कोई टैक्स नहीं लगता है।
होम लोन चुकाने के लिए EPF बैलेंस कैसे निकालें?
होम लोन चुकाने के लिए आपको पहले कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। यदि आप अपने करियर के शुरुआती दौर में है तो पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं। तब आपके पास पीएफ में फिर से पैसा जमा करने के लिए लंबा समय होगा। अगर होम लोन का ब्याज EPF के ब्याज से अधिक है, तो आप EPF कॉर्पस का इस्तेमाल होम लोन चुकाने के लिए कर सकते हैं।
होम लोन चुकाने के लिए पीएफ फंड कब निकालें?
पीएफ के पैसे का इस्तेमाल अंतिम विकल्प के रूप में किया जाना चाहिए। यदि आप एक अस्थायी तौर पर पैसे के लिए परेशान है और भविष्य में आप इस स्थिति से बाहर आ सकते हैं तो आप पीएफ से पैसा निकाल सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आप पीएफ से निकाले पैसे की भरपाई नहीं कर पाएंगे तो EMI को कम करने के लिए आप अपने टेन्योर को बढ़ा सकते हैं ताकि लोन की ईएमआई कम हो जाए। पीएफ फंड रिटायरमेंट की प्लानिंग होती है और उसे होम लोन चुकाने के लिए इस्तेमाल न करें।