ICC World Cup 2023: फाइनल मैच के लिए रेलवे चला रहा है मुंबई-अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन, चेक करें लिस्ट

ICC Cricket World Cup Final Match: कल 19 नवंबर को अहमदाबाद में आईसीसी विश्व कप फाइनल मैच के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) एक्स्ट्रा ट्रेन चला रही है। क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच इंडिया और आस्ट्रेलिया की टीमों के बीच खेला जाना है। मैच देखने के लिए काफी लोग अहमदाबाद पहुंच रहे हैं

अपडेटेड Nov 18, 2023 पर 11:46 AM
कल 19 नवंबर को अहमदाबाद में आईसीसी विश्व कप फाइनल मैच के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) एक्स्ट्रा ट्रेन चला रही है।

ICC Cricket World Cup Final Match: कल 19 नवंबर को अहमदाबाद में आईसीसी विश्व कप फाइनल मैच के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) एक्स्ट्रा ट्रेन चला रही है। क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच इंडिया और आस्ट्रेलिया की टीमों के बीच खेला जाना है। मैच देखने के लिए काफी लोग अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। क्रिकेट मैच देखने के लिए आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे मुंबई से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है। क्रिकेट प्रशंसकों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गुजरात के अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

आईसीसी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस साल भारत विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। भारत विश्व कप फाइनल में पहुंच गया है। फाइनल मैच देखने के लिए कई प्रशंसकों के अन्य शहरों से अहमदाबाद आने की उम्मीद है। इसके कारण होटल और फ्लाइट टिकट की कीमत आसमान छू रही है। इस स्टेडियम की कैपेसिटी 1,30,000 से अधिक लोगों की है।

भारतीय रेलवे की आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुंबई से अहमदाबाद के बीच ये ट्रेनें चलाई जाएंगे।


ट्रेन 01153: सीएसएमटी-अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस (18 नवंबर को 22.30 बजे मुंबई से रवाना होती है और 19 नवंबर को 06.40 बजे अहमदाबाद पहुंचती है।)

ट्रेन 01154: अहमदाबाद - सीएसएमटी स्पेशल एक्सप्रेस (20 नवंबर को 01.45 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और 20 नवंबर को 10.35 बजे मुंबई पहुंचेगी।)

Tata Tech, IREDA सहित 6 कंपनियां बाजार से जुटायेंगी 7,400 करोड़ रुपये, अगले हफ्ते खुलेगा इनका IPO

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।