ICC Cricket World Cup Final Match: कल 19 नवंबर को अहमदाबाद में आईसीसी विश्व कप फाइनल मैच के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) एक्स्ट्रा ट्रेन चला रही है। क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच इंडिया और आस्ट्रेलिया की टीमों के बीच खेला जाना है। मैच देखने के लिए काफी लोग अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। क्रिकेट मैच देखने के लिए आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे मुंबई से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है। क्रिकेट प्रशंसकों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गुजरात के अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
