ICICI Bank FD Interest Rate Hike: देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI Bank ने Fixed Deposit पर ब्याज बढ़ा दिया है। ICICI Bank बैंक देश का दूसरा बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है। बैंक की Fixed Deposit की नई दरें 7 जून से लागू हो चुकी हैं। ICICI Bank आईसीआईसीआई बैंक ने FD की दरें तब बढ़ाई हैं, जब खबरें आ रही है कि रिजर्व बैंक एक बार फिर रेपो रेट बढ़ा सकता है। ताकि, देश में बढ़ती महंगाई पर काबू पाया जा सके।
ICICI Bank की FD पर नई दरें 2 करोड़ रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर लागू होंगी। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि घरेलू, NRO और NRI जमा के लिए ICICI Bank ने एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। सीनियर सिटिजन के रेट घरेलू FD पर ही लागू है।
ICICI Bank की 7 जून से 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये तक की FD पर ये हैं ब्याज दरें
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.00 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.00 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.25 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.25 प्रतिशत
61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 3.40 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.40 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.25 प्रतिशत
121 दिन से 150 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.25 प्रतिशत
151 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.25 प्रतिशत
185 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.50 प्रतिशत
211 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.50 प्रतिशत
271 दिन से 289 दिन: आम जनता के लिए - 4.70 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.70 प्रतिशत
290 दिन से 1 वर्ष से कम: आम जनता के लिए - 4.70 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.70 प्रतिशत
1 वर्ष से 389 दिन: आम जनता के लिए - 4.95 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.95 प्रतिशत
390 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 4.95 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.95 प्रतिशत
15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 5.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
2 वर्ष 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.25 प्रतिशत
3 साल 1 दिन से 5 वर्ष: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.25 प्रतिशत
5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.25 प्रतिशत