Bank FD Interest: आरबीआई (RBI) ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए पिछले कुछ महीनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इसमें देश के कई बड़े बैंक शामिल हैं जिन्होंने लोन और FD पर ब्याज बढ़ाया है।HDFC Bank, PNB और ICICI Bank ने हाल में FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। यहां आपको 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिल रहे ब्याज के बारे में बता रहे हैं।
