ICICI बैंक ने Bulk एफडी पर बढ़ाया ब्याज, जानिए अब क्या है लेटेस्ट रेट

Bulk FD Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने बल्क FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये की एफडी पर बढ़ाया है। ये नई दरें आज 2 जवरी 2023 से लागू हो गई है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तकी एफडी पर 4.50 फीसदी से लेकर 6.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है

अपडेटेड Jan 02, 2023 पर 7:01 PM
ICICI Bank FD Interest Rate: आईसीआईसीआई बैंक ने बल्क FD पर बढ़ाया ब्याज।

Bulk FD Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने बल्क FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये की एफडी पर बढ़ाया है। ये नई दरें आज 2 जवरी 2023 से लागू हो गई है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तकी एफडी पर 4.50 फीसदी से लेकर 6.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक 15 महीनों की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.15 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट..

आईसीआईसीआई बैंक बल्क एफडी दरें

बैंक अब 7 दिनों से 29 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.50% और 30 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.25% की ब्याज दर दे रहा है। अगले 46 से 60 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी के लिए आईसीआईसीआई बैंक 5.50% की दर से और अगले 61 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.75% की दर से ब्याज दिया जा रहा है। अगले 91 से 184 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.25% की दर से ब्याज मिलेगा। अगले 185 से 270 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर अब 6.50% ब्याज मिलेगा।


ICICI बैंक की बल्क एफडी पर ब्याज दरें..

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.50 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.50 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत

121 दिन से 150 दिन: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत

151 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

271 दिन से 289 दिन: आम जनता के लिए - 6.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.65 प्रतिशत

1 वर्ष से 389 दिन: आम जनता के लिए - 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.10 प्रतिशत

390 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.10 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

2 वर्ष 1 दिन से 3 वर्ष: सामान्य जनता के लिए - 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.15 प्रतिशत

3 वर्ष 1 दिन से 5 वर्ष: सामान्य जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।