ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज, दे रहा है 7.50% तक का इंटरेस्ट

FD Rate: देश के 2 बड़े बैंकों HDFC और SBI के FD ब्याज में बढ़ोतरी के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने ब्याज दरों में रिवीजन किया है। ICICI बैंक ने Fixed Deposit पर 0.25 फीसदी से लेकर 0.50 फीसदी तक ब्याज बढ़ाया है। बैंक ये ब्याज 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दे रहा है

अपडेटेड Dec 16, 2022 पर 6:33 PM
ICICI Bank FD Interest Rate: आईसीआईसीआई बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज।

FD Rate: देश के 2 बड़े बैंकों HDFC और SBI के FD ब्याज में बढ़ोतरी के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने ब्याज दरों में रिवीजन किया है। ICICI बैंक ने Fixed Deposit पर 0.25 फीसदी से लेकर 0.50 फीसदी तक ब्याज बढ़ाया है। बैंक ये ब्याज 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दे रहा है। ICICI ने 46 दिन से अधिक वाली एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। इसके अलावा 1 साल से अधिक वाली एफडी पर 0.50 फीसदी ब्याज बढ़ाया है। बैंक सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ICICI बैंक की नई दरें 16 दिसंबर से लागू हो गई हैं। RBI के ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया है।

ये है ICICI बैंक की 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरें..

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.50 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

121 दिन से 150 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

151 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

185 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

271 दिन से 289 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

290 दिन से 1 वर्ष से कम: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत

1 वर्ष से 389 दिन: आम जनता के लिए - 6.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.10 प्रतिशत

390 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.10 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

2 वर्ष 1 दिन से 3 वर्ष: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 वर्ष 1 दिन से 5 वर्ष: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए - 6.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत।

Share Market: लगातार दूसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार, निवेशकों को ₹5.5 लाख करोड़ का हुआ घाटा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।