FD Rate: देश के 2 बड़े बैंकों HDFC और SBI के FD ब्याज में बढ़ोतरी के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने ब्याज दरों में रिवीजन किया है। ICICI बैंक ने Fixed Deposit पर 0.25 फीसदी से लेकर 0.50 फीसदी तक ब्याज बढ़ाया है। बैंक ये ब्याज 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दे रहा है। ICICI ने 46 दिन से अधिक वाली एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। इसके अलावा 1 साल से अधिक वाली एफडी पर 0.50 फीसदी ब्याज बढ़ाया है। बैंक सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ICICI बैंक की नई दरें 16 दिसंबर से लागू हो गई हैं। RBI के ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया है।
