ICICI Bank ने 5 करोड़ रुपये तक की FD पर रिवाइज किया ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट

ICICI Bulk FD Rates: देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने जून महीने में दूसरी बार अपनी बल्क FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। इससे पहले बैंक ने 6 जून 2024 को ब्याज दरों में रिवीजन किया था लेकिन आज मंगलवार 11 जून को फिर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है

अपडेटेड Jun 12, 2024 पर 1:18 PM
ICICI Bulk FD Rates: देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने बल्क FD पर ब्याज को रिवाइज कर दिया है।

ICICI Bulk FD Rates: देश के दूसरे सबसे बड़े  प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने जून महीने में दूसरी बार अपनी बल्क FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। इससे पहले बैंक ने 6 जून 2024 को ब्याज दरों में रिवीजन किया था लेकिन आज मंगलवार 11 जून को फिर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की बल्क एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक 4.75 फीसदी से लेकर 6.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक बल्क एफडी पर अधिकतम ब्याज 7.25% का दे रहा है।

ICICI बैंक की बल्क एफडी (2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये तक) पर ब्याज दरें..

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.50 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

121 दिन से 150 दिन: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

151 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

185 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

271 दिन से 289 दिन: आम जनता के लिए - 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.85 प्रतिशत

1 साल से 389 दिन: आम जनता के लिए - 7.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.30 प्रतिशत

390 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 3 साल: सामान्य जनता के लिए - 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 5 साल: सामान्य जनता के लिए - 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

PNB: पंजाब नेशनल बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! बढ़ाया FD पर ब्याज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।