FD Rates: अब देश के बड़े बैंकों की गिनती में शामिल IDBI बैंक ने FD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक 700 दिनो की एफडी पर अधिकतम 7.60 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 7.60 फीसदी का अधिकतम ब्याज अमृत महोत्सव नाम के डिपॉजिट पर ऑफर कर रहा है। आईडीबीआई बैंक ने 26 दिसंबर 2022 को ब्याज दरों में रिवीजन किया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। वह ग्राहकों को न्यूनतम 3.50 फीसदी और अधिकतम 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दर 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिल रहा है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने लोन और एफडी पर ब्याज बढ़ाया है।
IDBI ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर बढ़ाया ब्याज
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 30 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
31 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.85 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
91 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
6 महीने 1 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत
271 दिन से 1 साल से कम तक: आम जनता के लिए - 5.5 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत
1 साल: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत
1 साल से अधिक से 2 साल तक: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
2 साल 1 दिन से 3 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत
3 साल से 5 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत
5 साल: आम जनता के लिए - 6.25 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत
5 साल से ज्यादा से 7 साल तक: 6.25 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत
7 साल से ज्यादा से लेकर 10 साल तक: 6.25 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत
10 साल से ज्यादा से लेकर 20 साल तक: 4.80 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.30 प्रतिशत