FD Rates: अब देश के बड़े बैंकों की गिनती में शामिल IDBI बैंक ने FD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। आईडीबीआई बैंक ने 13 फरवरी 2023 को ब्याज दरों में रिवीजन किया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। वह ग्राहकों को न्यूनतम 3.50 फीसदी और अधिकतम 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दर 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिल रहा है। RBI के हाल में रेपो रेट में 0.25 फीसदी की रिवीजन के बाद बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया है। आईडीबीआई ने अपनी 91 दिनों की एफडी पर ब्याज को 0.25 फीसदी बढ़ा दिया है।
700 दिन की एफडी पर बढ़ाया ब्याज
एफडी की दरों में रिवीजन के बाद बैंक 700 दिनों की एफडी पर जनरल पब्लिक को 7.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये नई दरें आज 13 फरवरी से लागू हो गई हैं।
IDBI ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर बढ़ाया ब्याज
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 30 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
31 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.85 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
91 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत
6 महीने 1 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत
271 दिन से 1 साल से कम तक: आम जनता के लिए - 5.5 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत
1 साल: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत
1 साल से अधिक से 2 साल तक: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
2 साल 1 दिन से 3 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत
3 साल से 5 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत
5 साल: आम जनता के लिए - 6.25 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत
5 साल से ज्यादा से 7 साल तक: 6.25 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत
7 साल से ज्यादा से लेकर 10 साल तक: 6.25 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत
10 साल से ज्यादा से लेकर 20 साल तक: 4.80 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.30 प्रतिशत