IDBI Bank Amrit Mahotsav FD: आईडीबीआई बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी में निवेश की समय सीमा 30 नवंबर 2023 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 कर दी है। IDBI बैंक की इस योजना में निवेशकों के पास भारी रिटर्न कमाने का मौका है। आईडीबीआई बैंक 375 दिनों और 444 दिनों की दो स्पेशल एफडी अमृत महोत्सव चला रहा है। बैंक इस एफडी योजना पर सबसे अधिक ब्याज दर दे रहा है। इस एफडी स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख अब 31 दिसंबर 2023 कर दी गई है। आईडीबीआई बैंक की वेबसाइट पर कहा गया है कि अमृत महोत्सव एफडी को फेस्टिव ऑफर को ध्यान में रखते हुए बढ़ा दिया गया है।
अमृत महोत्सव 444 दिनों की FD
आईडीबीआई बैंक नियमित ग्राहकों NRI और NRO ग्राहकों को 444 दिनों के लिए अमृत महोत्सव एफडी योजना में निवेश करने पर 7.15% की ब्याज दर से इंटरेस्ट दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.65% की दर से ब्याज मिल रहा है। बैंक निवेशकों को इस एफडी को समय से पहले निकालने और बंद करने की भी इजाजत देता है।
अमृत महोत्सव एफडी 375 दिन
आईडीबीआई बैंक 375 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी में निवेश करने वाले बुजुर्गों को 7.65% ब्याज दे रहा है। वहीं, नियमित ग्राहकों, NRI और NRO ग्राहकों को 375 दिनों की एफडी पर 7.10% का ब्याज दे रहा है। साथ ही समय से पहले पैसे निकालने या बंद करने का ऑप्शन भी देता है।
6 माह 1 दिन से 1 साल से कम 5.75%
1 साल से 2 साल तक (375 दिन और 444 दिन को छोड़कर) 6.80%