Get App

IDBI Bank ने दिया तोहफा, अमृत महोत्सव एफडी में 31 दिसंबर तक कर सकते हैं इनवेस्ट

IDBI Bank Amrit Mahotsav FD: आईडीबीआई बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी में निवेश की समय सीमा 30 नवंबर 2023 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 कर दी है। IDBI बैंक की इस योजना में निवेशकों के पास भारी रिटर्न कमाने का मौका है। आईडीबीआई बैंक 375 दिनों और 444 दिनों की दो स्पेशल एफडी अमृत महोत्सव चला रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2023 पर 1:06 PM
IDBI Bank ने दिया तोहफा, अमृत महोत्सव एफडी में 31 दिसंबर तक कर सकते हैं इनवेस्ट
IDBI बैंक की इस योजना में निवेशकों के पास भारी रिटर्न कमाने का मौका है।

IDBI Bank Amrit Mahotsav FD: आईडीबीआई बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी में निवेश की समय सीमा 30 नवंबर 2023 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 कर दी है। IDBI बैंक की इस योजना में निवेशकों के पास भारी रिटर्न कमाने का मौका है। आईडीबीआई बैंक 375 दिनों और 444 दिनों की दो स्पेशल एफडी अमृत महोत्सव चला रहा है। बैंक इस एफडी योजना पर सबसे अधिक ब्याज दर दे रहा है। इस एफडी स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख अब 31 दिसंबर 2023 कर दी गई है। आईडीबीआई बैंक की वेबसाइट पर कहा गया है कि अमृत महोत्सव एफडी को फेस्टिव ऑफर को ध्यान में रखते हुए बढ़ा दिया गया है।

अमृतहोत्सव 444 दिनों की FD

आईडीबीआई बैंक नियमित ग्राहकों NRI और NRO ग्राहकों को 444 दिनों के लिए अमृत महोत्सव एफडी योजना में निवेश करने पर 7.15% की ब्याज दर से इंटरेस्ट दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.65% की दर से ब्याज मिल रहा है। बैंक निवेशकों को इस एफडी को समय से पहले निकालने और बंद करने की भी इजाजत देता है।

अमृत महोत्सव एफडी 375 दिन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें