PM Kisan 20th installment: अगर आपके अकाउंट में इस महीने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त नहीं आई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपकी अटकी हुई किस्त वापस आ जाएगी। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में 2 अगस्त 2025 को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से डीबीटी के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी थी। हालांकि, अभी भी हजारों किसान ऐसे हैं जिनके अकाउंट में अब तक पैसा नहीं आया है।
पहले समझिए क्यों अटक रही है किस्त?
ऑनलाइन घर बैठे ऐसे कराएं e-KYC
अगर आप योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो e-KYC करवाना सबसे जरूरी है, क्योंकि बिना इसके पीएम किसान का पैसा जारी नहीं होगा। इसके लिए पहले PM Kisan की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं। फिर होमपेज पर दाईं ओर e-KYC पर क्लिक करें। इधर अब अपना 12 डिजिट का आधार नंबर डालें और Search पर क्लिक करें। इसके बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे भरें। स्क्रीन पर e-KYC successfully submitted का मैसेज आ जाएगा।
ऑनलाइन नहीं हो रही ई-केवाईसी तो क्या करें?
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो इसके लिए आपको नजदीकी CSC केंद्र पर जाना होगा, जहां बायोमेट्रिक के जरिए आपका e-KYC किया जाएगा। अगर इसके बाद भी समस्या बनी रहती है, तो आप किसान हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।