PM Kisan 20th installment: अगर आपके अकाउंट में इस महीने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त नहीं आई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपकी अटकी हुई किस्त वापस आ जाएगी। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में 2 अगस्त 2025 को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से डीबीटी के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी थी। हालांकि, अभी भी हजारों किसान ऐसे हैं जिनके अकाउंट में अब तक पैसा नहीं आया है।
