Demat: अगर आपके पास डीमैट (Demat) और ट्रेडिंग (Trading) अकाउंट (Account) हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। डीमैट अकाउंट में और ट्रेडिंग अकाउंट नॉमिनी का नाम फाइल करना है। नए नियमों के मुताबिक आपको अपने डीमैट अकाउंट पर नॉमिनी का नाम देना होगा लेकिन इसकी डेडलाइन 31 मार्च 2022 से आगे बढ़ा दी गई है। अब इसकी नई डेडलाइन 31 मार्च 2023 है। यानी आप अगले साल 2023 तक नॉमिनी का नाम फाइल कर सकते हैं।
डिमैट खाते में जोड़े नॉमिनी
अगर आप शेयर बाजार में शेयर खरीदते और बेचते हैं। खरीद-बिक्री करते हैं तो डिमैट खाता में नॉमिनी का नाम जुड़वा लें। यदि किसी को नॉमिनी नहीं बनाना चाहते है तो ऑप्ट आउट नॉमिनेशन फॉर्म भर दें।
शेयर बाजार में बढ़ा रुझान
बता दें कि कोरोना काल में शेयर बाजार की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ा है। NSE के ताजा आंकड़ों से इसकी पुष्टि होती है। NSE के मुताबिक करेंट फिस्कल ईयर के दौरान बीते चार महीनों से कम समय में उसके प्लेटफॉर्म पर 50 लाख से अधिक नए निवेशकों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इस दौरान नए निवेशकों के रजिस्ट्रेशन के मामले में सालाना आधार पर 2.5 गुना बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल-जुलाई 2019 के दौरान 8.5 लाख नए निवेशक रजिस्टर्ड हुए। अप्रैल-जुलाई 2020 में यह आंकड़ा 20 लाख और करेंट फिस्कल ईयर में 51.3 लाख से अधिक हो गए हैं।