अगर HDFC Bank में है सैलरी अकाउंट, तो आज नहीं आएगा वेतन, बैंक ने कही ये बात

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों के लिए आज के लिए एक निर्देश जारी किया है। एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को 1 अप्रैल को पैसे ले जाने के लिए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) सर्विस इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है

अपडेटेड Apr 01, 2024 पर 1:32 PM
HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों के लिए आज के लिए एक निर्देश जारी किया है।

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों के लिए आज के लिए एक निर्देश जारी किया है। एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को 1 अप्रैल को पैसे ले जाने के लिए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) सर्विस इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। प्राइवेट बैंक ने कहा है कि पिछले फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग का प्रोसेस अभी भी जारी होने के कारण NEFT सर्विस मिलने में देरी हो सकती है या ऐसा हो सकता है कि ये सर्विस न भी मिले। ये समस्या ग्राहकों के लिए सिर्फ आज के लिए जारी की गई है। ये भी हो सकता है कि NEFT के तहत आने आपके HDFC Bank के अकाउंट में आने वाली सैलरी भी आज न आए या आने में देरी हो।

HDFC Bank ने जारी किया नोटिफिकेशन

एचडीएफसी बैंक के नोटिफिकेशन में में कहा गया है: ‘प्रिय ग्राहक, एचडीएफसी बैंक के साथ बैंकिंग के लिए धन्यवाद। कृपया ध्यान दें, वित्तीय वर्ष के कारण 1 अप्रैल 2024 को आउटवर्ड NEFT ट्रांजेक्शन में देरी हो सकती है। ये सर्विस न मिले, ऐसा भी हो सकता है। ऐसा फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के कारण हो रहा है। अभी फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग का प्रोसेस चल रहा है। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि कृपया इस पीरियड के दौरान आईएमपीएस, आरटीजीएस या यूपीआई करके अपना ट्रांजेक्शन पूरा करें। हमें इससे होने वाली किसी भी असुविधा के लिए खेद है। यदि आपको किसी सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया हमारी कस्टमर केयर टीम से 18001600/1800 2600 पर संपर्क करें। धन्यवाद एचडीएफसी बैंक में आपके निरंतर विश्वास के लिए।’


HDFC Bank अकाउंट में आती है सैलरी – आज नहीं आएगी सैलरी

बैंक ने यह भी कहा कि 1 अप्रैल NEFT के तहत आने वाली आपकी सैलरी भी लेट हो सकती है। बैंक ने कहा कि NEFT ट्रांसफर या सैलरी ट्रांसफर नहीं होगी या इसमें देरी हो सकती है। एचडीएफसी बैंक ने IMPS, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) जैसे तरीकों के इस्तेमाल की सिफारिश की है।

Bank Holiday Today: क्या आज सोमवार 1 अप्रैल को बैंक आम लोगों के लिए रहेंगे बंद? चेक करें RBI की लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।