लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) के पोर्टफोलियो में हर उम्र के कस्टमर्स के लिए स्कीम और पॉलिसीज शामिल हैं। LIC Jeevan Labh Plan इनमें से एक है। यह प्लान बीमा के साथ ही सेविंग्स का मौका भी देता है। इस प्लान में हर महीने सिर्फ 7,960 रुपये के निवेश से आप 54 लाख रुपये हासिल कर सकते हैं। पॉलिसीहोल्डर की मौत होने पर यह प्लान परिवार को आर्थिक मदद देता है। इसके साथ ही पॉलिसी की मैच्योरिटी तक पॉलिसीहोल्डर के जीवित रहने पर उसे एकमुश्त रकम मिलती है। यह स्कीम इनवेस्टर्स को पॉलिसी की अवधि और अमाउंट सेलेक्ट करने की भी सुविधा देती है।
इस पॉलिसी को 18 से 59 साल का कोई व्यक्ति खरीद सकता है। यह पॉलिसी कैसे काम करती है, इसे हम एक उदाहरण की मदद से समझ सकते हैं। मान लीजिए 25 साल का कोई व्यक्ति LIC Jeevan Labh में 25 लाख रुपये का पीरियड सेलेक्ट करता है। इस प्लान में इनवेस्टर को 16 साल तक प्रीमियम चुकाना होगा। यह पॉलिसी 25 साल में मैच्योर होगी। उसे 54 लाख रुपये का मैच्योरिटी अमाउंट मिलेगा।
इस उदाहरण में इनवेस्टर को हर महीने 7,960 रुपये का प्रीमियम चुकाना होगा। इस पर जीएसटी भी लगेगा। निवेशक 25 साल में करीब 14,67,118 रुपये प्रीमियम के रूप में चुकाएगा। मैच्योरिटी पर 54 लाख के एकमुश्त अमाउंट के साथ 9 लाख रुपये का फाइनल एडिशनल बोनस भी मिलेगा। एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी के तहत इनवेस्टर के पास प्रीमियम चुकाने की अवधि सेलेक्ट करने का भी ऑप्शन है। इसके लिए 10, 15 साल और 16 साल का विकल्प उपलब्ध है।
अगर पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसीहोल्डर का निधन हो जाता है तो नॉमिनी को पॉलिसी के सभी बेनेफिट्स मिलेंगे। इसमें सम अश्योर्ड और बोनस भी शामिल होगा।