Income Tax Alert: गलत जानकारी देने पर लगेगा 200% तक जुर्माना, जानिए इनकम टैक्स के ये नियम

अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए। अब छोटी सी गलती या जानकारी छिपाना भी आपको महंगा पड़ सकता है। इनकम टैक्स विभाग ने नए नियमों के तहत साफ कर दिया है कि गलत जानकारी देने पर टैक्स का 200% तक जुर्माना लगाया जा सकता है

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
गलत जानकारी देने पर टैक्स का 200% तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

Income Tax Alert: अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए। अब छोटी सी गलती या जानकारी छिपाना भी आपको महंगा पड़ सकता है। इनकम टैक्स विभाग ने नए नियमों के तहत साफ कर दिया है कि गलत जानकारी देने पर टैक्स का 200% तक जुर्माना लगाया जा सकता है, इसलिए रिटर्न भरते समय पूरी सावधानी बरतना जरूरी है।

गलत जानकारी पर भारी पेनाल्टी

नियमों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति अपनी इनकम कम दिखाता है। यानी, अंडर-रिपोर्टिंग करता है, तो उस पर उसके दिये जाने वाले टैक्स का 50% तक जुर्माना लगाया जा सकता है। लेकिन अगर यह गलती जानबूझकर की गई हो, जैसे गलत एंट्री देना या जानकारी छिपाना या मिसरिपोर्टिंग), तो यह जुर्माना बढ़कर 200% तक हो सकता है।


देरी करने पर भी लगेगा चार्ज

अगर आप समय पर ITR फाइल नहीं करते हैं, तो भी जुर्माना देना पड़ सकता है। लेट फाइलिंग पर 5,000 रुपये तक की फीस लग सकती है। जिनकी इनकम 5 लाख रुपये तक है, उनके लिए यह 1,000 रुपये तक सीमित है। इसके अलावा TDS जैसे जरूरी स्टेटमेंट समय पर जमा नहीं करने पर 200 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना भी लग सकता है।

टैक्स न भरने पर अलग पेनल्टी

अगर कोई व्यक्ति अपना टैक्स नहीं चुकाता, तो उस पर अलग से पेनाल्टी लग सकती है। यह अमाउंट बकाया टैक्स के बराबर तक हो सकती है, जिसे असेसिंग ऑफिसर तय करता है।

छिपी हुई इनकम पर कड़ा एक्शन

अगर जांच के दौरान छिपी हुई इनकम अनडिस्क्लोज्ड इनकम सामने आती है, तो 10% से लेकर 60% तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि टैक्सपेयर्स ने जानकारी कब और कैसे दी।

क्रिप्टो निवेशकों को ज्यादा सावधानी की जरूरत

क्रिप्टो में निवेश करने वाले लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसमें कई प्लेटफॉर्म और ट्रांजैक्शन होते हैं। सही रिपोर्टिंग न होने पर गलती की संभावना बढ़ जाती है। अगर टैक्सपेयर्स यह साबित कर देता है कि गलती किसी उचित कारण से हुई है, तो उसे पेनल्टी से राहत मिल सकती है। इसके अलावा कुछ मामलों में पेनल्टी माफी के भी प्रावधान हैं।

Wealth Report 2026: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में अमेरिका नंबर 1, भारत बहुत नहीं है पीछे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।