Income Tax Alert: अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए। अब छोटी सी गलती या जानकारी छिपाना भी आपको महंगा पड़ सकता है। इनकम टैक्स विभाग ने नए नियमों के तहत साफ कर दिया है कि गलत जानकारी देने पर टैक्स का 200% तक जुर्माना लगाया जा सकता है, इसलिए रिटर्न भरते समय पूरी सावधानी बरतना जरूरी है।
