गिफ्ट पर टैक्स के अलग नियम हैं। अगर गिफ्ट की वैल्यू एक निश्चित सीमा के अंदर है तो वह टैक्स के दायरे में नहीं आता है। वैल्यू तय सीमा से ज्यादा होने पर उस पर टैक्स लगता है। हालांकि, कुछ ऐसे रिश्ते हैं, जिनसे मिले गिफ्ट पर टैक्स नहीं लगता है। मनोज साहा ने पिछले साल एचयूएफ शुरू किया था। इसके कर्ता उसके पिता थे। कर्ता यानी पिता ने एचयूएफ को 5 लाख गिफ्ट दिया। क्या इस पर टैक्स लगेगा? मनीकंट्रोल ने इसका जवाब टैक्स एक्सपर्ट बलवंत जैन से जानने की कोशिश की।