Get App

Income Tax Refund: रिफंड के 95% मामलों की हो चुकी है प्रोसेसिंग, इन वजहों से सिर्फ कुछ टैक्सपेयर्स का अटका है रिफंड

Income Tax Refund: इस वित्त वर्ष में कुल रिफंड एक साल पहले के मुकाबले कम है। 11 जनवरी तक कुल रिफंड 3.11 लाख करोड़ रुपये था। यह एक साल पहले की समान अवधि में 3.75 लाख करोड़ रुपये के रिफंड से 16.92 फीसदी कम है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 4:53 PM
Income Tax Refund: रिफंड के 95% मामलों की हो चुकी है प्रोसेसिंग, इन वजहों से सिर्फ कुछ टैक्सपेयर्स का अटका है रिफंड
बड़ी संख्या में टैक्सपेयर्स के इनकम टैक्स की नई रीजीम का इस्तेमाल करने से भी रिफंड में कमी आई है।

Income Tax Refund: इस वित्त वर्ष में इनकम टैक्स रिफंड घटा है। सीबीडीटी के डेटा के मुताबिक, 11 जनवरी तक कुल रिफंड 3.11 लाख करोड़ रुपये था। यह एक साल पहले की समान अवधि में 3.75 लाख करोड़ रुपये के रिफंड से 16.92 फीसदी कम है। सीनियर टैक्स अधिकारियों का कहना है कि रिफंड्स में कमी की वजह यह नहीं है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स का रिफंड रोक रखा है। इसकी वजह टैक्स डिडक्शंस पैटर्न में आया बदलाव, नई इनकम टैक्स रीजीम में ज्यादा दिलचस्पी, रिटर्न की जांच में एनालिटिक्स का इस्तेमाल और पिछले साल के हाई रिफंड का बेस इफेक्ट हैं।

कुछ रिटर्न में जांच में मिसमैच पाया गया

सीनियर टैक्स अधिकारियों का कहना है कि ऑटोमेटेड डेटा चेक में कुछ रिटर्न में मिसमैच पाया गया। इसके बाद रिफंड इश्यू करने से पहले रिटर्न की करीबी जांच की गई। इसका असर भी कुल रिफंड पर पड़ा है। कुछ रिटर्न में गड़बड़ियां मिलने पर टैक्सपेयर्स को रिटर्न रिवाइज करने को लिए कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि टैक्सपेयर्स को रिटर्न में गड़बड़ी ठीक करने के लिए कैंपेन चलाया गया। पिछले दो सालों में इस कैंपने से करीब 9,640 करोड़ रुपये का अतिरिक्त टैक्स आया है।

95 फीसदी रिटर्न के मामलों की प्रोसेसिंग हो चुकी है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें