Get App

Income Tax Refund: 63 लाख ITR अभी भी नहीं हुए प्रोसेस, जानिए रिफंड मिलने में क्यों हो रही देरी?

Income Tax Refund: 31 दिसंबर की डेडलाइन के बाद भी 63 लाख ITR प्रोसेस नहीं हुए हैं। इससे रिफंड में देरी हो रही है। जानिए इस बार रिफंड मिलने में क्यों देरी हो रही और अब टैक्सपेयर्स को क्या करना चाहिए।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 3:15 PM
Income Tax Refund: 63 लाख ITR अभी भी नहीं हुए प्रोसेस, जानिए रिफंड मिलने में क्यों हो रही देरी?
टैक्स रिफंड में देरी की वजह सिस्टम की खराबी नहीं, बल्कि सख्त जांच और रिस्क-बेस्ड प्रोसेसिंग है।

Income Tax Refund: 31 दिसंबर की डेडलाइन निकलने के बाद भी बड़ी संख्या में टैक्सपेयर्स अपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) के प्रोसेस होने का इंतजार कर रहे हैं। कई लोगों के रिफंड अब तक नहीं आए हैं, जिससे चिंता बढ़ी हुई है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, असेसमेंट ईयर 2025–26 के लिए अब तक करीब 8.80 करोड़ ITR फाइल किए जा चुके हैं। इनमें से 8.66 करोड़ रिटर्न वेरिफाई हो चुके हैं और 8.02 करोड़ रिटर्न प्रोसेस भी कर दिए गए हैं। यानी करीब 63 लाख रिटर्न अब भी प्रोसेसिंग में हैं और इनके रिफंड रुके हुए हैं।

क्या रिफंड में देरी परेशानी की बात है?

टैक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रिफंड में यह देरी असामान्य नहीं है। इनकम टैक्स कानून के तहत सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर (CPC) को रिटर्न प्रोसेस करने के लिए फाइनेंशियल ईयर खत्म होने के बाद 9 महीने तक का समय मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें