Income Tax: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइन करने की प्रोसेस शुरू हो चुकी है, लेकिन लाखों नौकरीपेशा लोगों को अभी एक अहम डॉक्यूमेंट का इंतजार है। यह डॉक्यूमेंट है फॉर्म 16 जिसके बिना टैक्स रिटर्न भरना मुश्किल हो सकता है। फॉर्म 16 कर्मचारी की सैलरी, टैक्स कटौती और टैक्स सेविंग से जुड़ी पूरी जानकारी देता है। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी कर्मचारियों के मन में सवाल है कि फॉर्म 16 कब मिलेगा? नौकरी बदलने वालों को कितने फॉर्म 16 जारी होंगे? और ITR फाइल करने से पहले यह डॉक्यूमेंट क्यों इतना जरूरी माना जाता है?
