देश के 9 बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहे हैं 9% से ज्यादा ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट

FD Interest Rates: एफडी (Fixed Deposit) में निवेश करना सबसे अच्छा और सुरक्षित निवेश माना जाता है। सीनियर सिटीजन के लिए यह सबसे पसंदीदा निवेश विकल्प है

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 12:51 PM
Story continues below Advertisement
सीनियर सिटीजन के लिए FD सबसे पसंदीदा निवेश का विकल्प है।

FD Interest Rates: एफडी (Fixed Deposit) में निवेश करना सबसे अच्छा और सुरक्षित निवेश माना जाता है। सीनियर सिटीजन के लिए यह सबसे पसंदीदा निवेश विकल्प है। एसबीआई (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) , एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और अन्य बड़े बैंक सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 50 बेसिस प्वाइंट का अधिक ब्याज दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौनसे बैंक सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

1. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन के लिए 444 दिनों की एफडी पर 9% ब्याज दे रहा है। बैंक की ये ब्याज दरें 21 अगस्त 2023 से लागू हैं। आप बैंक की दी जाने वाली आकर्षक ब्याज दरों का फायदा उठा सकते हैं।

2. ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 2 साल से 3 साल तक की एफडी पर 9% ब्याज दे रहा है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक ये दरें 14 अप्रैल 2023 से लागू हैं।


3. 500, 750 और 1000 दिनों में मैच्योर होने वाली फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर क्रमश: 9, 9.43, 9.21 की दर से ब्याज दिया जा रहा है। 36 महीने 1 दिन से 42 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर सीनियर सिटीजन के लिए 9.15% का ब्याज है। ये दरें 26 जुलाई 2023 से लागू हैं।

4. जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 1095 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 9% का आकर्षक ब्याज दे रहा है। बैंक की ये दरें 15 अगस्त 2023 से लागू हैं।

5. नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 555 और 1111 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 9.25% ब्याज दर की गारंटी दे रहा है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक ये दरें 6 जून 2023 से लागू हैं। दोनों ब्याज दरें बैंक की खास योजना के तहत दी जा रही हैं।

6. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 2 और 3 साल में मैच्योर होने वाली FD पर 9% और उससे अधिक की छूट दे रहा है। ये ब्याज दरें 7 अगस्त 2023 से लागू हैं। 15 महीने से लेकर 2 साल तक की एफडी पर 9% ब्याज है। इसी तरह 2 साल से 3 साल तक की जमा पर 9.10 फीसदी का ब्याज है।

7. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक खास पीरियड की एफडी पर 9.25 और 9.50% ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ये दरें 11 अगस्त 2023 से लागू हैं। 6 महीने से 201 दिन की FD पर 9.25%, 501 दिन की FD पर 9.25% और 1001 दिन की FD पर 9.50% ब्याज मिल रहा है।

मजबूत मार्केट में भी टूट गया M&M, इस कारण शेयरों को लगा तगड़ा झटका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।