देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India - SBI) ने ग्राहकों के लिए एक खास नई जमा योजना शुरू की है। SBI इस योजना पर पीपीएफ, NSC और पोस्ट ऑफिस की सेविंग योजनाओं की तुलना में ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीआई सर्वोत्तम (SBI Sarvottam) नाम की इस योजना में ग्राहकों को 2 साल की जमा यानी एफडी पर 7.4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ये ब्याज दर आम जनता के लिए है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी योजना पर 7.90 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ऐसे समय में ज्यादातर बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा ब्याज ग्राहकों को ऑफर कर रहा है, तो एसबीआई भी ये खास योजना लेकर आया है।
