Multibagger Stock: इस हॉस्पिटल ने रोग ही नहीं, पोर्टफोलियो का भी किया बेहतर इलाज, करोड़पति बनाया और अब भी बंपर तेजी के संकेत

Multibagger Stock: हॉस्पिटल सेक्टर की कुछ कंपनियों ने सिर्फ शारीरिक सेहत ही नहीं बल्कि वित्तीय सेहत का भी अच्छा इलाज किया है। ऐसे ही एक स्टॉक ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें आगे भी कमाई का शानदार मौका है। मौजूदा भाव पर निवेश कर करीब 30 फीसदी मुनाफा हासिल किया जा सकता है। चेक करें कि क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक

अपडेटेड Mar 02, 2023 पर 7:13 PM
Story continues below Advertisement
दिसंबर 2022 तिमाही में मजबूत फॉर्मेसी बिजनेस के चलते Apollo Hospitals का रेवेन्यू सालाना आधार पर 17.2 फीसदी बढ़कर 4260 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि अपोलो 24*7 पर अधिक खर्च के चलते ईबीआईटीडीए मार्जिन तिमाही आधार पर 1.40 फीसदी गिर गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: हॉस्पिटल सेक्टर की कुछ कंपनियों ने सिर्फ शारीरिक सेहत ही नहीं बल्कि वित्तीय सेहत का भी अच्छा इलाज किया है। ऐसा ही एक स्टॉक है अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals)। इसके शेयर इस साल 2023 में करीब एक फीसदी कमजोर हुए हैं लेकिन लॉन्ग टर्म में तो इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें आगे भी कमाई का शानदार मौका है। मौजूदा भाव पर निवेश कर करीब 30 फीसदी मुनाफा हासिल किया जा सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 4402.95 रुपये के भाव (Apollo Hospitals Share Price) पर बंद हुए हैं।

    Delhi to Shimla: सिर्फ 6 घंटे में शिमला, वीकेंड जश्न के लिए अभी बस इतना और करना है इंतजार

    Apollo Hospitals में किस टारगेट पर लगाएं पैसे


    दिसंबर 2022 तिमाही में मजबूत फॉर्मेसी बिजनेस के चलते अपोलो हॉस्पिटल्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 17.2 फीसदी बढ़कर 4260 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि अपोलो 24*7 पर अधिक खर्च के चलते ईबीआईटीडीए मार्जिन तिमाही आधार पर 1.40 फीसदी गिर गया। चूंकि कंपनी लगातार विस्तार कर रही है और डिजिटल प्लेटफॉर्म में आक्रामक तरीके से निवेश कर रही है तो ब्रोकरेज फर्म इसे लेकर पॉजिटिव हैं।

    मजबूत ब्रांड, देश भर में हॉस्पिटल्स की मौजूदगी के साथ-साथ फार्मेसीज, डॉक्टर कंसल्टेशंस, क्लीनिक्स और डायग्नोस्टिक्स के डिजिटल नेटवर्क को तैयार करने में आक्रामक रुझान के चलते घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने ऐड रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन टारगेट प्राइस 5073 रुपये से घटाकर 5052 रुपये कर दिया है। वहीं एक और ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और 5700 रुपये का टारगेट फिक्स किया है।

    Ramco Systems Share Price: एक सौदे के चलते 8% चढ़ गया शेयर, चेक करें इस डील में क्या है खास जिसने बढ़ाई खरीदारी

    मल्टीबैगर साबित हुआ है अपोलो हॉस्पिटल्स

    अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर 9 नवंबर 2001 को 36.42 रुपये के भाव पर थे। अब यह 4402.95 रुपये पर है यानी कि करीब 21 साल में इसने निवेशकों के 83 हजार रुपये के निवेश को 121 गुना बढ़ाकर एक करोड़ कर दिया। एक साल में शेयरों के हलचल की बात करें तो पिछले साल 14 मार्च 2022 को अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर बीएसई पर 5015.45 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है।

    इसके बाद अगले दो महीने में ही यह 33 फीसदी टूटकर 26 मई 2022 को 3365.90 रुपये के भाव पर आ गया जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। हालांकि गिरावट का यह रुझान थमा और इस लेवल से अब तक यह 31 फीसदी रिकवर हो चुका है। एक्सपर्ट इसमें आगे भी 30 फीसदी तेजी के आसार देख रहे हैं। एक साल के हाई से यह 12 फीसदी डाउनसाइड है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।