Delhi to Shimla: दिल्लीवालों के लिए शिमला वीकेंड के लिए शानदार डेस्टीनेशन है। अब इसका चार्म और बढ़ सकता है क्योंकि शिमला जाने में जल्द ही महज 6 घंटे लगेंगे यानी सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली-शिमला के बीच आना जाना हो जाएगा। हालांकि इसके लिए हिमालयन एक्सप्रेस-वे के मूल प्रोजेक्ट के पूरा होने तक का इंतजार करना होगा। हिमालयन एक्सप्रेसवे 27.5 किमी लंबा है और इससे तीन राज्य- हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जुडे़ हैं। हिमालय एक्सप्रेसवे तो खुल चुका है लेकिन यह जिस 120 किमी लंबे चंडीगढ़-शिमला एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा है, उस पर अभी काम चल रहा है यानी कि दिल्ली से शिमला कम समय में सफर तय करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। इस साल के आखिरी तक इस एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो जाएगा यानी नए साल का जश्न मनाने शिमला जल्द पहुंच सकते हैं।
