Ramco Systems Share Price: एक सौदे के चलते 8% चढ़ गया शेयर, चेक करें इस डील में क्या है खास जिसने बढ़ाई खरीदारी

Ramco Systems Share Price: एयलाइन कंपनियों को सॉफ्टवेयर मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) के शेयरों में शानदार खरीदारी हुई। इसके शेयरों में यह खरीदारी एतिहाद एयरवेज इंजीनियरिंग (Etihad Airways Engineering) के साथ एक सौदे के चलते हुई। इस खरीदारी के चलते कमजोर मार्केट में भी रैम्को सिस्टम्स 9 फीसदी से अधिक चढ़ गया। सेंसेक्स आज रेड जोन में बंद हुआ है

अपडेटेड Mar 02, 2023 पर 4:58 PM
Story continues below Advertisement
रैम्को सिस्टम्स ने आज एलान किया कि उसने Aviation Suite V5.9 को शुरू करने के लिए एतिहाद एयरवेज इंजीनियरिंग के साथ सौदा किया है। इस प्रोजक्ट का एलान दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (MRO) मिडिल ईस्ट के 2023 एडिशन पर हुआ था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एयलाइन कंपनियों को सॉफ्टवेयर मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) के शेयरों में शानदार खरीदारी हुई। इसके शेयरों में यह खरीदारी एतिहाद एयरवेज इंजीनियरिंग (Etihad Airways Engineering) के साथ एक सौदे के चलते हुई। इस खरीदारी के चलते जहां एक तरफ BSE Sensex आज 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 58,909.35 पर बंद हुआ है, वहीं रैम्को सिस्टम्स 6.97 फीसदी की बढ़त के साथ बीएसई पर 235.65 रुपये (Ramco Systems Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में तो यह 9 फीसदी से अधिक उछलकर 241.65 रुपये के भाव पर पहुंच गया था।

    Ramco Systems और Etihad Airways Engineering के बीच क्या है सौदा

    रैम्को सिस्टम्स ने आज एलान किया कि उसने Aviation Suite V5.9 को शुरू करने के लिए एतिहाद एयरवेज इंजीनियरिंग के साथ सौदा किया है। इस प्रोजक्ट का एलान दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (MRO) मिडिल ईस्ट के 2023 एडिशन पर हुआ था। एतिहाद एयरवेज इंजीनियरिंग के सीईओ अब्दुल खलिक सईद के मुताबिक रैम्को के एविएशन सुईट से उसके ग्राहकों का अनुभव और बेहतर होगा। इसके अलावा लागत में भी कमी आएगी।


    Vande Bharat Trains की बोली से उछल गए शेयर, रेलवे स्टॉक्स में 15% तक की तेजी, आपके पोर्टफोलियो में कौन-सा है?

    रैम्को सिस्टम्स के चेयरमैन पीआर वेंकटरामा राजू के मुताबिक अगली पीढ़ी के इस एविएशन सुईट में ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल होगा जो एतिहाद एयरवेज इंजीनियरिंग के डिजिटाइजेशन और ओवरऑल ऑपरेशन एफिशिएंसी के बढ़ाने में मदद करेगी।

    दोनों कंपनियों के बारे में डिटेल्स

    रैम्को एक एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी है जो एचआर और ग्लोबल पेरोल में क्लाउड और मोबाइल-बेस्ड एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर और एविएशन में ईआरपी और एमएंडई एमआरओ मुहैया कराती है। यह 100 करोड़ डॉलर के रैम्को ग्रुप की एक इकाई है। वहीं एतिहाद एयरवेज इंजीनियरिंग ADQ की एक इकाई है। इसके पास दुनिया भर में दो हजार से अधिक पेशेवरों की टीम है।

    RCap Bidding:रिलायंस कैपिटल की एक बार फिर से लगेगी बोली, NCLAT ने दी मंजूरी

    एयरबस और बोइंग एयरक्राफ्ट को हर प्रकार के मेंटनेंस की सेवाएं मुहैया कराने का इसके पास लंबा अनुभव है। यह अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़े अपनी फैसिलिटी में एडवांस्ड कंपोजिट रिपेयर, केबिन रीफर्बिसमेंट और कंपोनेंट सर्विसेज मुहैया कराती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।