देश के सबसे बड़े बैंक SBI के इन ग्राहकों को लगा झटका, बढ़ने वाली है आपके घर और कार लोन की EMI

SBI के ग्राहकों को झटका लगा है। भारतीय स्टेट बैंक ने 15 मार्च 2023 को अपने सभी तरह के लोन महंगे कर दिये हैं। दरअसल, बैंक ने लोन से जोड़ी अपनी आधार दर और बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) में बढ़ोतरी की है। बैंक के ऐसे करने SBI ग्राहकों को होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की हर महीने की EMI जल्द बढ़ जाएगी

अपडेटेड Mar 16, 2023 पर 11:13 AM
SBI के इन ग्राहकों को झटका लगने वाला है।

SBI के ग्राहकों को झटका लगा है। भारतीय स्टेट बैंक ने 15 मार्च 2023 को अपने सभी तरह के लोन महंगे कर दिये हैं। दरअसल, बैंक ने लोन से जोड़ी अपनी आधार दर और बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) में बढ़ोतरी की है। बैंक के ऐसे करने SBI ग्राहकों को होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की हर महीने की EMI जल्द बढ़ जाएगी। SBI आधार दर को 9.40% से बढ़ाकर 10.10% कर दिया गया है। इसमे पूरे 0.70 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

एसबीआई BPLR

SBI बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट को 14.15% से बढ़ाकर 14.85% कर दिया गया है। एसबीआई ने लेंडिग रेट के मार्जिलन कॉस्ट में बदलाव नहीं किया गया है। ओवरनाइट MCLR दर 7.90% है, जबकि एक महीने के लिए यह 8.10% है। तीन महीने का MCLR 8.10% है। छह महीने का MCLR 8.40% और एक साल पर यह 8.50% है। दो साल और तीन साल के पीरियड के लिए एमसीएलआर क्रमशः 8.60% और 8.70% है।


बीपीएलआर क्या है?

एक इंटरनल बेंचमार्क दर जिसका इस्तेमाल होम लोन के लिए ब्याज दर तय करने के लिए किया जाता है। बीपीएलआर का कैलकुलेशन औसत फंड की कॉल्ट के आधार पर निकाला जाता है। हालांकि, बीपीएलआर में पारदर्शिता की कमी थी क्योंकि बैंक कुछ स्पेशल ग्राहकों को इसके नीचे लोन दे सकते थे। इसलिए साल 2010 में भारतीय रिजर्व बैंक ने बेस रेट सिस्टम की शरुआत की, जिसने बीपीएलआर की जगह ली।

बेस रेट क्या है?

बेस रेट वह न्यूनतम ब्याज दर है जिस पर भारतीय बैंक उधार दे सकते हैं। उन्हें इस दर से नीचे किसी भी तरह का लोन देने की इजाजत नहीं है।

Cello World IPO: सेलो वर्ल्ड की आईपीओ लाने की तैयारी, 5 इनवेस्टमेंट बैंकरों से बातचीत जारी, जून में मिल सकती है गुड न्यूज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।