SBI: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक की इस योजना में मिलेगा ₹5,51,000 का रिटर्न, जानें पूरा कैलकुलेशन

SBI FD: सभी निवेशकों का टारगेट अपने निवेश पर बेहतर और गारंटी रिटर्न पाना होता है। अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से एफडी खरीदने के इच्छुक हैं तो जानिए कि आपको अपने निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा। अगर आप एसबीआई एफडी में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको सालाना कितना लाभ मिलेगा। SBI में निवेश कर आपका पैसा कितना बढ़ जाएगा

अपडेटेड Dec 02, 2023 पर 3:01 PM
अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से एफडी खरीदने के इच्छुक हैं तो जानिए कि आपको अपने निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा।

SBI FD: सभी निवेशकों का टारगेट अपने निवेश पर बेहतर और गारंटी रिटर्न पाना होता है। अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से एफडी खरीदने के इच्छुक हैं तो जानिए कि आपको अपने निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा। अगर आप एसबीआई एफडी में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको सालाना कितना लाभ मिलेगा। SBI में निवेश कर आपका पैसा कितना बढ़ जाएगा।

SBI एफडी: एसबीआई की एफडी पर ब्याज दरें

7 दिन से 45 दिन - 3.00%

180 दिन से 210 दिन - 5.25%


211 दिन से अधिक लेकिन 1 साल से कम - 5.75%

1 साल से अधिक लेकिन 2 साल से कम - 6.80%

2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम - 7.00%

3 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम - 6.50%

5 साल से अधिक और 10 साल तक - 6.50%

400 दिन की अमृत कलश जमा योजना - 7.10%

सीनियर सिटीजन को मिलेगा एक्स्ट्रा ब्याज

इन सभी एफडी योजनाओं पर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलता है। 5 साल से ज्यादा और 10 साल तक की स्कीम पर 1 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलता है।

5 लाख रुपये के निवेश पर मिलेगा इतना रिटर्न

अगर आप एसबीआई एफडी में 5 लाख रुपये जमा करना चाहते हैं तो 1, 2, 3, 5 और 10 साल में आपकी रकम इतन बढ़ जाएगा। ये है पूरा कैलकुलेशन..

1 साल तक की एफडी पर 5.75% ब्याज के साथ- 5,29,376 रुपये

2 साल तक की एफडी पर 6.80% ब्याज के साथ- 5,72,187 रुपये

3 साल तक की एफडी पर 7.00% ब्याज के साथ- 6,15,720 रुपये

5 साल तक की एफडी पर 6.50% ब्याज के साथ- 6,90,210 रुपये

10 साल तक की एफडी पर 6.50% ब्याज के साथ- 9,52,779 रुपये

एसबीआई एफडी पर सीनियर सिटीजन को मिलेगा इतना रिटर्न

6.25% ब्याज के साथ 1 साल तक की एफडी - 5,31,990 रुपये

2 साल तक की एफडी पर 7.30% ब्याज के साथ- 5,77,837 रुपये

3 साल तक की एफडी पर 7.50% ब्याज के साथ- 6,24,858 रुपये

5 साल तक की एफडी पर 7.00% ब्याज के साथ- 7,07,389 रुपये

10 साल तक की एफडी पर 7.50% ब्याज के साथ (SBI Care FD स्कीम) - 10,51,175 रुपये

Swashthik Plascon IPO : शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का ये है तरीका, जानिए ग्रे मार्केट का हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।