India Post Payments Bank में नहीं खोल पाएंगे डिजिटल बैंक अकाउंट, मौजूदा ग्राहकों पर पडे़गा असर?

India Post Payments Bank: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने सभी माध्यमों से अपना नया डिजिटल बचत बैंक खाता खोलना अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। हालांकि, व्यक्ति IPPB से अन्य बचत खाते खोले जा सकते हैं जैसे नियमित सेविंग अकाउंट, प्रीमियम सेविंग अकाउंट, बेसिक सेविंग अकाउंट आदि

अपडेटेड May 25, 2023 पर 9:33 PM
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने सभी माध्यमों से अपना नया डिजिटल बचत बैंक खाता खोलना अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

India Post Payments Bank: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने सभी माध्यमों से अपना नया डिजिटल सेविंग बैंक अकाउंट खोलना अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। हालांकि, व्यक्ति IPPB से अन्य बचत खाते खोले जा सकते हैं जैसे नियमित सेविंग अकाउंट, प्रीमियम सेविंग अकाउंट, बेसिक सेविंग अकाउंट आदि।

नहीं खोल पाएंगे ये अकाउंट

आईपीपीबी के मुताबिक सभी को सूचित किया जाता है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 18 मई, 2023 से सभी चैनलों के माध्यम से नया डिजिटल बचत खाता खोलना अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। IPPB ने कहा कि इससे मौजूदा अकाउंट होल्डर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आईपीपीबी ने कहा कि मौजूदा सर्विस का फायदा आप उठा सकते हैं।


IPPB डिजिटल सेविंग अकाउंट

आईपीपीबी का डिजिटल सेविंग अकाउंट आपके एंड्रॉइड फोन पर प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और आईफोन यूजर्स ऐप स्टोर से ले सकते हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति जिसके पास आधार और पैन कार्ड है, इस खाते को खोल सकता है। खाता आपके घर में आराम से तुरंत खोला जा सकता है, जिसका अर्थ है कि कभी भी, कहीं भी बैंकिंग करना। IPPB के साथ खाता खोलने के इच्छुक व्यक्ति अभी के लिए अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।

IPPB का प्रीमियम सेविंग अकाउंट

पोस्ट की कई योजनाओं में निवेश के लिए बेहतर माना जाता है। यहां किसी भी तरह का जोखिम नहीं रहता है। इसमें अगर आप अकाउंट खुलवातें हैं तो कई तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने प्रीमिय सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के तहत प्रीमिय सेविंग अकाउंट (Premium Savings Account) खुलवा सकते हैं। इसमें ग्राहक बिना किसी चार्ज के डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस अकाउंट को सिर्फ 149 रुपये खुलवा सकते हैं। इस अकाउंट को ओपन कराने के लिए किसी गारंटर की भी जरूरत नहीं पड़ती है। सिर्फ आधार कार्ड के जरिए आसानी ओपन करा सकते हैं।

नहीं लगता चार्ज

पोस्ट ऑफिस प्रीमियम सेविंग अकाउंट (Post Office Premium Saving Account) की सबसे बड़ी खास बात है कि इसमें अकाउंट हल्डर्स चाहे जितने पैसे जमा करें और चाहे जितने निकालें। सेविंग अकाउंट पर कोई चार्ज नहीं लिया जाता है।

Market outlook: आखिरी घंटे में हुई खरीदारी के दम पर हरे निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 26 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।