kr। यही कारण है कि ग्राहक खासकर सीनियर सिटीजन एफडी को निवेश का सबसे अच्छा ऑप्शन फिलहाल मान रहे हैं। आइए जानते हैं देश के तीन सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) FD पर कितना ब्याज दे रहे हैं।
kr। यही कारण है कि ग्राहक खासकर सीनियर सिटीजन एफडी को निवेश का सबसे अच्छा ऑप्शन फिलहाल मान रहे हैं। आइए जानते हैं देश के तीन सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) FD पर कितना ब्याज दे रहे हैं।
ICICI बैंक की एफडी दरें
आईसीआईसीआई बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है। ये 3.00% और 7.10% का सालाना ब्याज FD पर दे रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन को एक्स्ट्रा 0.50 फीसदी का ब्याज भी दे रहा है। उन्हें बैंक 3.50% और 7.60% का ब्याज दे रहा है। ये योजना की पीरियड 7 दिन से लेकर 10 सालों तक है।
एचडीएफसी बैंक की एफडी दरें
एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है। ये फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7 दिनों से लेकर 10 साल तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 3% से 7.1% का सालाना ब्याज दे रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन को एक्स्ट्रा 0.50 फीसदी का ब्याज भी दे रहा है। उन्हें बैंक 3.50% और 7.60% का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दरें 21 फरवरी से लागू हैं।
एसबीआई की एफडी दरें
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के पीरियड के लिए एफडी दे रहे हैं। आम जनता के लिए SBI FD की ब्याज दरें 3.00% p.a. से 7.10% सालाना है। सीनियर सिटीजन को 3.50% से 7.60 प्रतिशत का ब्याज दरें 15 फरवरी से लागू हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।