Indian Currency: कोरोना काल के इस दौर में पूरी दुनिया को आर्थिक रूप से बड़ी चपत लगी है। जिससे लोगों लोगों के सामने पैसा कमाने की सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। अगर आपको पुराने नोट कलेक्ट कर बटुए और गुल्लक में डालने का शौक है तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। इन दिनों मार्केट में पुराने नोटों की डिमांड में काफी तेजी आई है। जिससे लोग घर बैठे लाखों रुपये कमा रहे हैं। कुछ वेब साइट ऐसी, जो पुराने नोटों को लाखों रुपये तक बोली लगाकर खरीद रही हैं।
ऐसे ही अगर आपके पास 10, 20, 50 या 100 रुपये जैसे कोई भी नोट हों और उसमें 786 का नंबर दिया गया हो तो आप घर बैठे रातों रात लखपति बन सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कमाई कैसे करें। बता दें ऐसे नोट को सेल करने के लिए कई वेबसाइट्स मौजूद हैं।
अगर आप भी 786 नंबर वाला नोट बेचना चाहते हैं तो ई-बे (Ebay) वेबसाइट पर जाकर सेल कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर कई लोग पुराने नोट बेचते और खरीदते हैं।
786 नंबर को माना जाता है लकी
भाग्य में बहुत सारे लोगों का विश्वास होता है। बहुत से लोग किसी खास रंग, नंबर को या कपड़े को अपने लिए लकी मानते हैं। उसी तरह 786 नंबर को भी बहुत लकी माना जाता है। इसे बहुत लोग शुभ मानते हैं। इसलिए ऐसे नोटों को वे संभाल कर रखना चाहते हैं। 786 सीरीज के नोट आप Ebay पर सेल कर सकते हैं। Ebay की वेबसाइट पर आप इस नंबर वाले 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500, 2000 रुपये के नोट बेच सकते हैं।
सबसे पहले आपको Ebay की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद साइट पर जाकर बतौर सेलर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप अपनी नोट की तस्वीर को ऑनलाइन अपलोड सेल पर लगा सकते हैं। वहां से इंट्रेस्टेड लोग आपसे संपर्क करेंगे और आप घर बैठे ही आप लाखों रुपये कमा सकते हैं। आप इसे Quickr पर भी बेच सकते हैं। इस सीरीज के नोटों के अभी तक 5 लाख रुपये लग चुके हैं।
(डिस्क्लेमर – यह खबर कई स्रोतों से जुटाई गई है। हिंदी मनीकंट्रोल इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।)