इंडियन होटल्स (INDIAN HOTELS) के शानदार नतीजे आय हैं। कंपनी को 301 करोड़ के घाटे के मुकाबले 181 करोड़ का मुनाफा हुआ है। पिछली 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा रेवेन्यू देखने को मिला है। वहीं EBITDA और प्रॉफिट का आंकड़ा भी बढ़ा है।

इंडियन होटल्स (INDIAN HOTELS) के शानदार नतीजे आय हैं। कंपनी को 301 करोड़ के घाटे के मुकाबले 181 करोड़ का मुनाफा हुआ है। पिछली 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा रेवेन्यू देखने को मिला है। वहीं EBITDA और प्रॉफिट का आंकड़ा भी बढ़ा है।
नतीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 267.5% बढ़कर 1266 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 344 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी को 181 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 301 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी को 378 करोड़ रुपये का EBITDA मुनाफा हुआ जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 148 करोड़ रुपये का EBITDA घाटा हुआ था।
BROKERAGES ON INDIAN HOTELS
Jefferies की Indian Hotels पर राय
Jefferies ने Indian Hotels पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इसके लिए 325 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने पहली तिमाही के लिए मजबूत नतीजे पेश किये हैं। कंपनी की आय बढ़कर 24% हुई जबकि EBITDA बढ़कर 118% हुआ। कंपनी की मार्जिन 29.8% रही। कंपनी की मार्जिन में ये बढ़ोत्तरी पिछले दशक में दूसरी सबसे बड़ी बढ़त रही। इसके साथ ही कंपनी का परफॉर्मेंस सभी मेट्रिक्स पर प्री-कोविड लेवल पर पहुंच गई है।
JP Morgan की Indian Hotels पर राय
JP Morgan ने Indian Hotels पर राय देते हुए कहा कि इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 265 रुपये से बढ़ाकर 315 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने हर मोर्चे पर अनुमान से अच्छे आंकड़े पेश किये हैं। इसके आगे के अपसाइकल के बारे में प्रिव्यू मिल रहा है। इन्होंने इसका FY23-25 के लिए मुनाफे का अनुमान 23% किया है। वहीं FY23-26 के लिए आय का अनुमान 3.5% के रूप में रिवाइज किया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।