Home Loan: ये बैंक और फाइनेंस कंपनियां दे रही हैं सबसे सस्ता होम लोन, जानें कितनी है इंटरेस्ट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मई और जून में रेपो रेट दो बार बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंकों ने अपने होम लोन को महंगा कर दिया है

अपडेटेड Aug 03, 2022 पर 11:53 AM
ये बैंक दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन।

Home Loan Interest Rate: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मई और जून में रेपो रेट दो बार बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंकों ने अपने होम लोन को महंगा कर दिया है। RBI ने रेपो रेट में 90 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। अब रेपो रेट 4.9 फीसदी है। सभी लोन जो 1 अक्टूबर 2019 के पास पास किये गए हैं, वह बेंचमार्क लेंडिग रेट से लिंक हैं। ज्यादातर सभी बैंकों के लोन रेपो रेट से लिंक है। यही कारण है कि रेपो रेट बढ़ने से लोन अपने आप महंगे हो जाते हैं। अब ऐसा माना जा रहा है कि 5 अगस्त को रेपो रेट में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकत है। अभी ज्यादातर बैंकों की होम लोन की दर 75 लाख रुपये तक के लोन पर 8 फीसदी से कम है। ये दर 20 साल तक के लोन पर हैं।

यहां जानते हैं कि बैंक कितने पर दे रहे हैं लोन (ये सभी लोन की दरें बैंक बाजार डॉट कॉम से ली गई हैं।)

इंडियन ओवरसीज बैंक दे रहा है सबसे सस्ता लोन – होम लोन दर 7.15 प्रतिशत


इंडियन ओवरसीज बैंक 20 साल के लोन पर 7.15 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। ये दरें 75 लाख रुपये के होम लोन पर मिल रही है। ये सबसे कम ब्याज दर हैं।

होम लोन दर 7.20 प्रतिशत

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बजाज फिनसर्व होम लोन 7.20 प्रतिशत के ब्याज पर दे रहा है। अगर आप 75 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए लेते हैं तो आपकी ईएमआई 59,051 रुपये होगी।

होम लोन दर 7.30 प्रतिशत

बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ इंडिया सालाना 7.30 फीसदी की दर से लोन दे रहे हैं। यहां आप 75 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए लेते हैं तो आपकी ईएमआई 59,506 रुपये होगी।

होम लोन दर 7.40 प्रतिशत

पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, इंडियन बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.40 प्रतिशत की ब्याज दर से होम लोन दे रहे हैं। यहां आप 75 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए लेते हैं तो आपकी ईएमआई 59,962 रुपये होगी।

होम लोन दर 7.45 प्रतिशत

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) 7.40 प्रतिशत की ब्याज दर से होम लोन दे रहे हैं। यहां आप 75 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए लेते हैं तो आपकी ईएमआई 60,190 रुपये होगी।

होम लोन दर 7.50 प्रतिशत

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 20 साल के लिए 75 लाख रुपये तक के लोन पर 7.50 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। आईडीबीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक समान ब्याज दर वसूलते हैं। यहां आप 75 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए लेते हैं तो आपकी ईएमआई 60,419 रुपये होगी।

होम लोन दर 7.55 प्रतिशत

भारत का सबसे बड़ा बैंक SBI 7.55 प्रतिशत की ब्याज दर से होम लोन दे रहा है। केनरा बैंक भी अपने होम लोन ग्राहकों से 20 साल के लोन यही दर वसूलता है। यहां आपकी EMI 60,649 रुपये होगी।

Zomato बड़ी ब्लॉक डील्स के बाद संभला, निचले स्तरों से रिकवर हुआ स्टॉक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।