भारतीय बिना वीजा के घूम सकते हैं ये 6 देश, सिर्फ पासपोर्ट की होगी जरूरत, चेक करें लिस्ट

Visa Free Countries for Indians: दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं जहां वीजा की जरूरत नहीं होती है। अगर आप विदेश में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो आप बिना वीजा वाले देशों की लिस्ट देख सकते हैं। यहां वीजा ऑन अराइवल मिलता है या वीजा की जरूरत नहीं होती। सिर्फ भारतीय पासपोर्ट से बात बन जाती है

अपडेटेड Jun 16, 2023 पर 7:20 PM
Story continues below Advertisement
भारतीयों के लिए कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां आपको वीजा लेने की भी जरूरत नहीं है। भारतीयों के लिए कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां आपको वीजा लेने की भी जरूरत नहीं है।

Visa Free Countries for Indians: दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं जहां वीजा की जरूरत नहीं होती है। अगर आप विदेश में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो आप बिना वीजा वाले देशों की लिस्ट देख सकते हैं। यहां वीजा ऑन अराइवल मिलता है या वीजा की जरूरत नहीं होती। सिर्फ भारतीय पासपोर्ट से बात बन जाती है। हनीमून हो या गर्मी की छुट्टियां विदेश घूमना कौन नहीं चाहता, लेकिन पैसे और प्लानिंग के चलते हम हमेशा पीछे हट जाते हैं। एक परेशानी और होती है, वो है वीजा, जिसके कारण विदेश घूमने के सपने कभी-कभी पूरे नहीं हो पाते। आपको बता दें, वीजा एक ऐसी चीज है, जिसके चक्कर में आपका पूरा महीना या पूरा साल भी लग जाता है।

भारतीयों को नहीं होती यहां वीजा की जरूरत

पूरी दुनिया में भारतीयों के लिए कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां आपको वीजा लेने की भी जरूरत नहीं है। इन देशों में आप सिर्फ अपने पासपोर्ट से एक महीना से तीन महीना आराम से घूम सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इन देशों के बारे में।


भूटान

खूबसूरत पहाड़ियों और मैदानों के लिए मशहूर भूटान बहुत ही खूबसूरत देश है। हम भारतीय ही नहीं विदेशी भी यहां आने का सपना देखते हैं। भूटान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार जगहों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। भारतीयों को यहां बिना वीजा के यात्रा करने की इजाजत कुछ शर्तों पर मिलती है। इतना ही नहीं पड़ोस में होने की वजह से यह जगह भारतीयों के लिए इतनी महंगी भी नहीं होगी। वीजा के लिए आपको यहां आईडी प्रूफ देना होगा।

फिजी

फिजी बिना वीजा के घूमने के लिए बेस्ट है। इतना ही नहीं मालदीव के बाद अब कपल्स ने फिजी को भी अपने हनीमून की लिस्ट में शामिल कर लिया है। यहां भारतीयों की तादाद काफी ज्यादा है और यही वजह है कि बड़ी संख्या में भारतीय यहां घूमने के लिए फिजी पहुंचते हैं।

बारबाडोस

बेहद खूबसूरत कैरेबियाई देश बारबाडोस गर्मी की छुट्टियों के लिए सबसे अच्छा है। आप यहां अपनी पत्नी के साथ आ सकते हैं या बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह परफेक्ट है। समुद्र तटों वाली जगहें गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं, इसलिए भारतीयों को यहां एक बार जरूर जाना चाहिए।

ट्रिनिडाड और टोबैगो

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, लोग खूबसूरत जगहों के साथ-साथ शांति के स्थानों की तलाश में होंगे। तो फिर देर किस बात की त्रिनिदाद भी किसी से कम नहीं है। यह जगह बिल्कुल गोवा जैसी दिखती है और घूमने के लिए आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

नेपाल

हम नेपाल को कैसे भूल सकते हैं। यहां आकर कम से कम एक बार नेपाल घूमने का सपना तो हर किसी का होता है। और भारतीयों के लिए अच्छी बात यह है कि इस देश की आपको ज्यादा कीमत नहीं लगेगी। अगर वीजा की बात करें तो भारतीयों को यहां वीजा की जरूरत नहीं है।

मॉरीशस

मॉरीशस का नाम भी उन देशों में शामिल है जो बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। कपल्स के बीच मॉरीशस सबसे फेवरेट है, यहां आप बीच और जंगलों के बीच घूमने जा सकते हैं। अपने पलों को यादगार और खास बनाने के लिए आप भी इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Taking Stock: निफ्टी अपने ऑल-टाइम हाई से बस 63 अंक दूर, रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ शेयर बाजार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।