Credit Cards

Indian Railway: रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! SBI में है बैंक अकाउंट, तो मिलेगा 1 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस कवर

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब जिन कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, उन्हें एक करोड़ रुपये तक का एक्सीडेंटल मृत्यु इंश्योरेंस कवर मिलेगा

अपडेटेड Sep 03, 2025 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement
Indian Railway: भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब जिन कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, उन्हें एक करोड़ रुपये तक का एक्सीडेंटल मृत्यु इंश्योरेंस कवर मिलेगा। इस सर्विस के लिए न तो कोई एक्स्ट्रा प्रीमियम देना होगा और न ही मेडिकल टेस्ट की जरूरत पड़ेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में रेलवे और SBI के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

पहले कितना मिलता था कवर?

अभी तक कर्मचारियों को केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समूह इंश्योरेंस योजना (CGEGIS) के तहत इंश्योरेंस कवर मिलता था। इसमें ग्रुप A कर्मचारियों को केवल 1.20 लाख रुपये, ग्रुप B को 60,000 रुपये और ग्रुप C कर्मचारियों को मात्र 30,000 रुपये का ही कवर मिलता था।


नई सर्विस में क्या-क्या मिलेगा?

दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा।

प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा।

हवाई दुर्घटना इंश्योरेंस कवर 1.60 करोड़ रुपये तक मिलेगा।

रुपे डेबिट कार्ड पर एक्स्ट्रा 1 करोड़ रुपये तक का कवर मिलेगा।

स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 1 करोड़ रुपये तक का कवक मिलेगा।

स्थायी आंशिक विकलांगता पर 80 लाख रुपये तक का कवर होगा।

7 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

रेलवे ने बताया कि इस सर्विस का फायदा लगभग उन 7 लाख कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी सैलरी अकाउंट एसबीआई में हैं। खासकर ग्रुप C जैसे एडवांस पंक्ति के कर्मचारियों के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी।

Bank Holiday: आज बुधवार 3 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।