Indian Railway IRCTC Tour Package: हिंदू धर्म में वैष्णो देवी माता के मंदिर की एक अलग मान्यता है। यहा हर साल करोड़ों की संख्या में भक्त दर्शन करने जाते हैं। अगर आप वैष्णो देवी जाने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार IRCTC एक प्लान लेकर आया है। ये प्लान आपके लिए किफायती रह सकता है। IRCTC वैष्णो देवी का टूर पैकेज 2,845 रुपये में दे रहा है। 3,000 रुपये से कम की कॉस्ट में आपको आने-जाने की ट्रेन की टिकट और होटल का खर्च शामिल है।
IRCTC का वैष्णो देवी टूर पैकेज
IRCTC वैष्णो देवी का नया टूर पैकेज Mata Vaishno Devi Ex Varanasi लेकर आया है। इस पैकेज के बारे में आईआरसीटीसी ने ट्वीट करके बताया है कि यह बेहद किफायती टूर पैकेज है। इसमें आपको ट्रेन के जरिए वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ या शाहजहांपुर के स्टेशनों से वैष्णो देवी की यात्रा के लिए चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को इसमें थर्ड एसी के जरिए यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज को हर गुरुवार को ले सकते हैं।
टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। वहीं यात्रियों को ठहरने के लिए Jai Maa Inn की सर्विस मिलेगी। जम्मू पहुंचने के बाद आपको कटरा के होटल तक ले जाने के लिए बस की सर्विस मिलगी।
ये है वैष्णो देवी टूर पैकेजी की कॉस्ट
अगर आप इस पैकेज में बुकिंग कराते हैं तो आपको एक के लिए 15,320 रुपये देने होंगे। दो लोगों के लिए 9,810 रुपये देने होंगे। तीन लोगों के लिए 8,650 रुपये देने होंगे। यह पूरा पैकेज 5 दिन और 4 रात का है।
आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com से टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। आप कस्टमर केयर या नजदीकी आईआरसीटीसी के ऑफिस भी जा सकते हैं।