Indian Railway: अब दो दिन बाद एक ही टिकट पर ट्रेन से कर सकेंगे सफर, जानिए रेलवे के इस नए नियम के बारे में

Indian Railway: भारतीय रेलवे को लंबी दूरी की यात्रा के लिए सुविधाजनक और किफायती माना जाता है। इसमें सफर करना किसी भी अन्य ट्रांसपोर्ट मोड से ज्यादा आरामदायक होता है। रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई नियम बनाए हैं

अपडेटेड Jun 12, 2023 पर 7:36 PM
अगर आपकी ट्रेन किसी वजह से छूट जाती है तो आप उसे 2 स्टेशन आगे तक पकड़ सकते हैं।

Indian Railway: भारतीय रेलवे को लंबी दूरी की यात्रा के लिए सुविधाजनक और किफायती माना जाता है। इसमें सफर करना किसी भी अन्य ट्रांसपोर्ट मोड से ज्यादा आरामदायक होता है। रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई नियम बनाए हैं। इनमें से कुछ बड़े कामों के नियमों के बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

कई लोगों के साथ अक्सर ऐसा देखा जाता है कि किसी कारणवश उनकी ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में रेलवे आपको सुविधा देता है कि आप अगले 2 स्टॉप पर जाकर अपनी ट्रेन पकड़ सकते हैं। इसके बाद आप अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। आप चाहें तो टुकड़ों में भी अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।

कई बार लोग घूमने निकल जाते हैं और इसके लिए यात्री पहले ही टिकट करवा लेते हैं लेकिन फिर प्लान बदल जाता है, ऐसे में आपको नया टिकट लेने की जरूरत नहीं है। आप उसी टिकट पर अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको अपना कोच बदलना पड़ सकता है।


आगे का सफर कैसा रहेगा

अपनी यात्रा जारी रखने के लिए आपको टीटी यानी टिकट कलेक्टर से बात करनी होगी। वह अगला टिकट तैयार करेगा और आपको देगा। अगर आपकी ट्रेन किसी वजह से छूट जाती है तो आप उसे 2 स्टेशन आगे तक पकड़ सकते हैं, तब तक टीटी आपकी सीट किसी को नहीं देगा।

रूट ब्रेक जर्नी रूल क्या है?

इस अनोखे नियम के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आप 500 किमी से ज्यादा लंबी यात्रा पर हैं तो बीच में ब्रेक ले सकते हैं। अगर सफर 1000 किलोमीटर का है तो इसमें दो ब्रेक ले सकते हैं। जब आप ट्रेन में यात्रा करते हैं तो आप बोर्डिंग और डिसबार्किंग की तारीख को छोड़कर 2 दिनों का ब्रेक ले सकते हैं। हालांकि, यह नियम देश की लग्जरी ट्रेनों जैसे शताब्दी, जनशताब्दी और राजधानी पर लागू नहीं होता है।

12 मिडकैप स्टॉक्स जिसमें PMS फंड मैनेजर्स ने मई में की बंपर खरीदारी, क्या आपके पास है कोई?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।