Get App

Indian Railways/IRCTC: अब इन स्पेशल ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन के भी कर सकेंगे यात्रा, जानिए डिटेल्स

दिवाली और छठ पूजा में यात्रियों को घर आने-जाने की सुविधा का ध्यान नें रखते हुए कई बड़े ऐलान किये हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2021 पर 6:55 PM
Indian Railways/IRCTC: अब इन स्पेशल ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन के भी कर सकेंगे यात्रा, जानिए डिटेल्स

Indian Railways/IRCTC: कोरोना काल के बाद दिवाली और छठ पूजा जैसे फेस्टिव सीजन में यात्रियों को घर आने-जाने की सुविधा का ध्यान नें रखते हुए कई बड़े ऐलान किये हैं। खासकर बिहार और झारखंड के लोगों के लिए  रेलवे ने 26 अक्टूबर  से पूर्व मध्य रेल के अलग अलग स्टेशनों के बीच चलाई जा रही 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में साधारण श्रेणी (2s) के कुछ आरक्षित डिब्बों को अनारक्षित कोच से बदलने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद अब इन ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन के भी ट्रैवल कर सकेंगे।
यहां जानें पूरी लिस्ट

- गाड़ी संख्या 05549/05550 जयनगर-पटना-जयनगर स्पेशल ट्रेन में वर्तमान में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 09 है। अब इनमें 3 कोच – D-07, D-08 एवं D-09 अब अनारक्षित श्रेणी में होंगे।

-गाड़ी संख्या 02567/02568 सहरसा-पटना-सहरसा राज्यरानी स्पेशल ट्रेन में वर्तमान में आरक्षित साधारण श्रेणी (2s)के कोचों की कुल संख्या 17 है। इनमें से 3 कोच – D-15, D-16 एवं D-17 अब अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

-गाड़ी संख्या 03205/03206 सहरसा-पाटलिपुत्र-सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में वर्तमान में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 5 है। इनमें 3 कोच – D-03, D-04 एवं D-05 अब अनारक्षित श्रेणी अनारक्षित श्रेणी के होंगे ।

Metaverse क्या है, फेसबुक क्यों कर रही है इस प्रोजेक्ट में बड़ा इनवेस्टमेंट

-गाड़ी संख्या 03227/03228 सहरसा-राजेंद्र नगर-सहरसा स्पेशल ट्रेन में वर्तमान में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 9 है। इनमें से 3 कोच  D-07, D-08 एवं D-09 अब अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

-गाड़ी संख्या 03233/03234 राजगीर-दानापुर-राजगीर स्पेशल ट्रेन में वर्तमान में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 19 है। इनमें से 4 कोच – D-16, D-17, D-18 एवं D-19 अब अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें