FD Rates: रिजर्व बैंक के फरवरी में रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंक FD पर ब्याज बढ़ा रहे हैं। अब देश के प्राइवेट सेक्टर बैंक IndusInd Bank ने एक बार फिर एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने अपनी सभी एफडी पर ब्याज नहीं बढ़ाया है लेकिन कुछ एफडी पर 0.50 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। ये नई बढ़ोतरी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर की गई है। बैंक आम ग्राहकों को 4 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज देता है। सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक ने 1 साल से 1 साल 6 महीने मैच्योर होने वाली एफडी पर 0.50 फीसदी ब्याज बढ़ाया है।
इंडसइंड बैंक एफडी दरें (Fixed Deposit Rate on IndusInd Bank )
7 से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 3.50%
31 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 4%
46 से 60 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 4.50%
61 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 4.60%
91 से 120 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 4.75%
121 से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 5%
181 से 210 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 5.75%
211 से 269 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 5.80%
270 से 354 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 6%
355 से 364 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 6.25%
1 साल से 1 साल 6 महीने मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 7.50%
1 साल से 6 महीने से 2 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 7.75%
2 साल से 3 साल की एफडी पर ब्याज – 7.75 फीसदी
3 साल से 61 महीने की एफडी पर ब्या – 7.25 फीसदी
5 साल की एफडी पर ब्याज – 7.25 फीसदी