Get App

अब इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, दे रहा है 8.25% का तगड़ा ब्याज

FD Rates: रिजर्व बैंक के फरवरी में रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंक FD पर ब्याज बढ़ा रहे हैं। अब देश के प्राइवेट सेक्टर बैंक IndusInd Bank ने एक बार फिर एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने अपनी सभी एफडी पर ब्याज नहीं बढ़ाया है लेकिन कुछ एफडी पर 0.50 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। ये नई बढ़ोतरी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2023 पर 7:42 PM
अब इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, दे रहा है 8.25% का तगड़ा ब्याज
IndusInd Bank ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

FD Rates: रिजर्व बैंक के फरवरी में रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंक FD पर ब्याज बढ़ा रहे हैं। अब देश के प्राइवेट सेक्टर बैंक IndusInd Bank ने एक बार फिर एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने अपनी सभी एफडी पर ब्याज नहीं बढ़ाया है लेकिन कुछ एफडी पर 0.50 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। ये नई बढ़ोतरी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर की गई है। बैंक आम ग्राहकों को 4 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज देता है। सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक ने 1 साल से 1 साल 6 महीने मैच्योर होने वाली एफडी पर 0.50 फीसदी ब्याज बढ़ाया है।

इंडसइंड बैंक एफडी दरें (Fixed Deposit Rate on IndusInd Bank )

7 से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 3.50%

31 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 4%

सब समाचार

+ और भी पढ़ें