FD Rates: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक IndusInd Bank ने एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक ने यह रिवीजन 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर किया है। बैंक आम ग्राहकों को 3.50 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक आम ग्राहकों की तुलना में सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ये नई दरें 6 फरवरी 2024 से लागू हो चुकी हैं।
