Fixed Deposit: प्राइवेट सेक्टर बैंक इंडसइंड बैंक (indusind bank fd rates) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 19 जनवरी 2023 से लागू हो गई है। बैंक अब 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक अब आम जनता को 3.50% से 7.00% और सीनियर सिटीजन को 4.00% से 7.75% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, बैंक 2 साल से 3 साल और 3 महीने तक की एफडी पर आम जनता को अधिकतम 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.25% का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्सट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है।
