अब सालाना सिर्फ 330 रुपये देकर आप अपने लिए 2 लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी खरीद सकते हैं। बजट में ऐलान हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत पहले प्रोडक्ट के लिए मुंबई में एलआईसी ऑफ इंडिया और देना बैंक ने करार किया है। अब देना बैंक के सभी ग्राहक ये पॉलिसी बैंक के सभी ब्रांच से खरीद पाएंगें। हालांकि, क्लेम का सेटलमेंट कुछ चुनिंदा ब्रांच में ही किया जाएगा। 31 अगस्त 2015 तक लोग ये पॉलिसी खरीद पाएंगे और ये एक साल के लिए वैध होगा, जिसके बाद इसे फिर रिन्यू करना होगा।